Women Empowerment Conference in Shivhar LJP Promotes Women s Participation for Development महिलाओं के विकास को पार्टी कर रही कार्य, Sitamarhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSitamarhi NewsWomen Empowerment Conference in Shivhar LJP Promotes Women s Participation for Development

महिलाओं के विकास को पार्टी कर रही कार्य

शिवहर में लोजपा रामविलास द्वारा महिला सशक्तीकरण सम्मेलन आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष विजय कुमार पांडेय ने कहा कि महिलाओं की सहभागिता से समाज और देश का विकास संभव है। सम्मेलन में छात्राओं को सम्मानित...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ीSun, 30 March 2025 02:10 AM
share Share
Follow Us on
महिलाओं के विकास को पार्टी कर रही कार्य

शिवहर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। लोजपा रामविलास के जिला इकाई द्वारा शनिवार को जिले के पुरनहिया प्रखंड के वसंत जगजीवन बाजार पर महिला सशक्तीकरण सम्मेलन एवं जागरूकता अभियान सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता करते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय कुमार पांडेय ने कहा कि देश में आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बना रही है। जो एक सुखद बात है। उन्होंने कहा कि समाज एवं देश के विकास के लिए महिलाओं को आगे आने की जरूरत है। देश एवं समाज का चौहमुखी विकास महिलाओं की सहभागिता से ही संभव है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी महिलाओं के चहुमुखी विकास के लिए काम कर रही है। सम्मेलन में उपस्थित महिलाओं को पार्टी का विजन बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट से अवगत कराते हुए लोजपा से जुड़ने का आह्वान किया गया। मौके पर बड़ी संख्या में महिलाओं को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई। सम्मेलन में जिले में इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक परीक्षा में बेहतर स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मेलन में पार्टी के प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी ववन सिंह तथा प्रदेश सचिव हर जीतू पासवान सहित अन्य ने अपने विचार रखें। साथ ही पार्टी के नीतियों एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी। सम्मेलन में पार्टी की महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रेणु कुमारी गीता देवी, अंशु झा के अलावा रघुनाथ पांडे ,भागीरथ पासवान ,राजू वर्मा ,शिवाजी सिंह, मुकेश कुमार ओझा ,अजय भगत, नीरज श्रीवास्तव आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।