मेहसौल में सड़क पार कर रहे अधेड़ को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत
सीतामढ़ी के मेहसौल थाना क्षेत्र में शनिवार को सड़क पार करते समय एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने 55 वर्षीय मो. खुर्शीद को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद लोग आक्रोशित हो गए और...

सीतामढ़ी। शहर से सटे मेहसौल थाना क्षेत्र के रहमानिया मदरसा के समीप शनिवार की दोपहर में सड़क पार कर रहे अधेड़ को अनियंत्रित ट्रैक्टर ने कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। मृतक की पहचान मृतक का पहचान मेहसौल थाना क्षेत्र के वार्ड 28 निवासी मो. उस्मान के 55 वर्षीय पुत्र मो. खुर्शीद के रूप में की गई है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। देखते ही देखते में सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इधर, घटना के बाद लोगों के आक्रोश को देखकर ट्रैक्टर चालक मौके पर ट्रैक्टर छोड़कर भागने का प्रयास किया। लेकिन, लोगों ने खदेड़ कर उसे पकड़ लिया और जमकर धुनाई करते हुए बंधक बना लिया। घटना के बाद लोगों में काफी आक्रोश था। इसके कारण करीब दो घंटे मेहसौल में जाम की स्थिति ब गयी। सूचना पर पहुंचे मेहसौल थानाध्यक्ष फेराज अहमद चालक को लोगों के चंगुल से छुड़ाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। आक्रोशित लोगों को काफी देर समझाया। इसके बाद लोग शांत हुए और चालक को मुक्त करते हुए पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद पुलिस चालक को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार, अधेड़ मो. खुर्शीद सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार में आ रही ट्रैक्टर जबतक ब्रेक लगाती, तबतक उसे कुचल चुकी थी। हादसा इतना भयवाह व दर्दनाक था की अधेड़ की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मामला को लेकर थानाध्यक्ष फेराज अहमद ने बताया कि घटना के आलोक में एफआईआर की जा रही है। ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है। वहीं चालक रौशन कुमार को भी हिरासत ले लिया गया है। एफआईआर के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।