कन्हौली एसएसबी ने 21 किलो गांजा किया बरामद
सोनबरसा में एसएसबी 51वीं बटालियन के जवानों ने 21 किलोग्राम गांजा और एक बाइक पकड़ी। तस्कर नेपाल की ओर भाग निकला। जवानों ने बाइक की जांच के दौरान गांजे का पैकेट पाया। गांजे और बाइक को कन्हौली थाना के...

सोनबरसा। एसएसबी 51वीं बटालियन कन्हौली कम्पनी के जवानों ने शुक्रवार दोपहर एक बाइक व भारी मात्रा में गंजा पकड़ने में सफलता पायी है। जबकि तस्कर नेपाल की ओर बाइक छोड़कर भागने में सफल रहा। कम्पनी कमांडर इंस्पेक्टर तरसेम कुमार ने बताया कि उप निरीक्षक तुम चन्द्र, मुख्य आरक्षी बीएल श्रीनाथ, आरक्षी जय प्रकाश पाण्डेय, कैलाश कुमार राम प्रवेश ने पिलर संख्या 330 खाप गांव के समीप ड्यूटी पर था। इसी बीच नेपाल से भारतीय सीमा क्षेत्र में एक बाइक सवार प्रवेश कर रहा था। जवानों के वाहन जांच करता देखकर वह घबरा गया। बाइक रोककर वापस लौटना चाहा, लेकिन जवानों के नजर पड़ते ही वह बाइक छोड़कर पुन: नेपाल की ओर भाग निकला। इसके बाद जवान उक्त बाइक के पास पहुंचकर जांच की। तो पाया कि बाइक के पीछे की सीट पर पोलोथीन में बांधा एक पैकेट मिला। जिसमें गांजा था। उसका वजन 21 किलो ग्राम था। एसएसबी ने गांजा व बाइक को कन्हौली थाना के हवाले कर दिया। थाना अध्यक्ष सेन्टु कुमार ने बताया कि गांजा व बाइक को जब्त करते हुए अज्ञात तस्कर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।