Hindi NewsBihar NewsSitamarhi NewsShooting Incident in Riga Young Man Injured in Salon Dispute

आपसी विवाद में युवक को सैलून में मारी गोली, गंभीर

रीगा के सिरौली प्रथम पंचायत में शुक्रवार को एक व्यक्ति को सैलून में गोली लग गई। घायल का नाम बिहारी यादव है, जो गंभीर हालत में निजी क्लिनिक में भर्ती है। घटना के पीछे दोस्ती में विवाद बताया जा रहा है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ीSat, 1 Feb 2025 01:33 AM
share Share
Follow Us on
आपसी विवाद में युवक को सैलून में मारी गोली, गंभीर

रीगा। रीगा थाना क्षेत्र की सिरौली प्रथम पंचायत के कपरौल चौक पर शुक्रवार की दोपहर में एक व्यक्ति को सैलून के अंदर ही गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने जख्मी व्यक्ति को आनन-फानन में इलाज के लिए सीतामढ़ी के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। जख्मी की पहचान सिरौली प्रथम पंचायत के वार्ड-13 निवासी तेजनारायण यादव के 25 वर्षीय पुत्र बिहारी यादव के रूप में की गयी है। गोली उसके पीठ में लगी है। घटना की सूचना मिलते ही रीगा थानाध्यक्ष संजीव कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की छानबीन की। आसपास के लोगों से पूछताछ की। गोली चलने की सूचना पर पहुंचे सदर एसडीपीओ राम कृष्ण ने बताया कि घटना को एक सैलून में अंजाम दिया गया है। प्रारंभिक छानबीन में मामला सामने आया है कि गोली चलाने वाले व जख्मी दोनों दोस्त थे। दोनों के बीच आपस मे किसी बात को लेकर विवाद था। जिसको लेकर ही घटना को अंजाम दिया गया है। हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। जल्द ही घटना में प्रयोग किये गए हथियार सहित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गोली चलने के बाद मची अफरा-तफरी

स्थानीय लोगों ने बताया कि दोपहर करीब दो बजे अचानक से गोली चलने की आवाज आई। इसके बाद अफरा-तफरी मच गयी। कुछ लोगों ने बताया कि पिस्टल देखने के क्रम में ही गोली चली है। गोली लगने के बाद बिहारी यादव सैलून में ही गिर गया। जिसके बाद उसे इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी स्थिति में सुधार हो रहा है। हालांकि, अबतक जख्मी या उसके परिजन का बयान दर्ज नहीं हो सका है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आसपास के मौजूद सीसीटीवी कैमरा को भी खंगाला जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें