Hindi NewsBihar NewsSitamarhi NewsRJD Leader Ritu Jaiswal Honors Active Members in Naraktia Village Ceremony

‘राजद को मजबूत करने में सदस्यों की भूमिका अहम

सोनबरसा के नरकटिया गांव में रितु जायसवाल ने राजद के क्रियाशील सदस्यों का सम्मान समारोह आयोजित किया। 20 पंचायतों के सदस्यों को सम्मानित करते हुए उन्होंने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ीMon, 24 Feb 2025 12:31 AM
share Share
Follow Us on
‘राजद को मजबूत करने में सदस्यों की भूमिका अहम

सोनबरसा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के सिंहवाहिनी पंचायत अंतर्गत नरकटिया गांव में महिला राजद प्रदेश अध्यक्ष सह परिहार विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी रितु जायसवाल के द्वारा आवासीय कार्यालय पर राजद क्रियाशील सदस्यों के सम्मान में समारोह आयोजितकिया गया। इसमें भेरहिया, बथुआरा, नरंगा उत्तरी, धनहा पंचायत के क्रियाशील सदस्य को सम्मानित किया गया। रितु द्वारा परिहार विधानसभा अंतर्गत राजद के बूथ स्तरीय क्रियाशील सदस्यों को लगातार सम्मानित करते हुए अब तक 20 पंचायत के सदस्यों को सम्मानित किया जा चुका है। इस दौरान समारोह में उपस्थित सदस्यों ने बूथ स्तर पर कैसे संगठन मजबूत होगा सुझाव दिया। क्रियाशील सदस्यों को संबोधित करते हुए रितु जायसवाल ने कहा कि बूथ स्तर पर राजद को मजबूत करने में आपकी भूमिका निर्णायक है। तेजस्वी के नेतृत्व में राजद सरकार बनाना आपका मुख्य लक्ष्य होना चाहिए। तेजस्वी चुनाव से पूर्व जो वादा करते हैं, वह जरूर पूर्ण करते हैं। उनका वादा चुनावी जुमलेबाजी नही होता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें