Hindi NewsBihar NewsSitamarhi NewsPublic Court Held for Land Dispute Resolution in Suppi

भूमि के विवाद में चार मामले सुने गए

सुप्पी में शनिवार को भूमि विवाद के निपटारे के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया। थानाध्यक्ष विष्णु देव कुमार ने चार मामलों की सुनवाई की। एक मामले का निपटारा हुआ, जबकि अन्य के लिए अगली सुनवाई एक मार्च...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ीSun, 23 Feb 2025 01:23 AM
share Share
Follow Us on
भूमि के विवाद में चार मामले सुने गए

सुप्पी। थाना परिसर में भूमि विवाद के निपटारा को लेकर शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें थानाध्यक्ष और अंचल कार्यालय के प्रधान सहायक संयुक्त रूप से भूमि विवाद से संबंधित चार मामलों की सुनवाई की गयी। थानाध्यक्ष विष्णु देव कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों द्वारा भूमि विवाद से संबंधित आवश्यक साक्ष्य प्रस्तुत किए जाने पर एक मामला का निपटारा कर दिया गया। जबकि दोनों पक्षों द्वारा भूमि से संबंधित आवश्यक साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किए जाने पर सुनवाई की अगली तिथि एक मार्च को निर्धारित की गयी। मौके पर अंचल कार्यालय के प्रधान सहायक ज्ञान रंजन कुमार, राजस्व कर्मचारी रोहित कुमार, अंचल अमीन कपिश किशोर, ग्रामीण चौकीदार पूर्णेन्दु कुमार सिंह उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें