Hindi NewsBihar NewsSitamarhi NewsPolice Week Celebrations in Bajpatti Focus on Cyber Crime Awareness and Community Engagement

पुलिस सप्ताह के तहत लोगों को साइबर अपराध से बचने की दी जानकारी

बाजपट्टी में 22 से 27 फरवरी तक पुलिस सप्ताह मनाया जाएगा। इसमें साइबर क्राइम के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाएगी और गंभीर मामलों का समाधान किया जाएगा। पुलिस कर्मियों को स्वास्थ्य के लिए खेलों से जोड़ा जाएगा।...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ीSun, 23 Feb 2025 01:25 AM
share Share
Follow Us on
पुलिस सप्ताह के तहत लोगों को साइबर अपराध से बचने की दी जानकारी

बाजपट्टी। पुलिस मुख्यालय पटना से प्राप्त निर्देश के आलोक में थाना परिसर में 22 फरवरी से 27 फरवरी तक पुलिस सप्ताह मनाया जाएगा। थानाध्यक्ष सरोज कुमार के मुताबिक छह दिवसीय इस जागरूकता कार्यक्रम के तहत साइबर क्राइम के प्रति लोगो को जागरूक किया जाएगा। वहीं गंभीर मामलों को सुलझाया भी जाएगा। पुलिस कर्मियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए उन्हें खेलो से भी जोड़ा जाएगा। शनिवार को थाना में आयोजित जनता दरबार जमीन सम्बंधित एक विवाद का निपटारा किया गया। वहीं जमीन से जुड़े दूसरे मामले को निपटाने के लिए स्थल निरीक्षण करने का निर्णय लिया गया। जनता दरबार सीओ प्रभात कुमार तथा थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने भाग लिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें