Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़सीतामढ़ीPeople who have been upset by the wind blows from the east wind

पूर्वा हवा चलने से बढ़ी कनकनी से ठिठुते रहे लोग

सीतामढ़ी। जिले में विगत एक सप्ताह से न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री का उतार-चढ़ाव जारी है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़कर सात डिग्री पर रहा। वहीं, अधिकतम तापमान 23 डिग्री रहा। सुबह में...

हिन्दुस्तान टीम सीतामढ़ीSat, 5 Jan 2019 08:41 AM
share Share

जिले में विगत एक सप्ताह से न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री का उतार-चढ़ाव जारी है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़कर सात डिग्री पर रहा। वहीं, अधिकतम तापमान 23 डिग्री रहा। सुबह में घने कुहा लगने के कारण वाहन की रफ्तार धीमी देखा गया। वहीं, पूर्वा हवा 7.7 किमी प्रति घंआ की रफ्तार से चली। इससे कनकनी बढ़ी रही। खासकर बूढ़े-बच्चे परेशान रहे। रेलवे स्टेशन परिसार, सदर अस्पताल के अलाव विभिन्न पीएचसी में लोग अलाव जलाकर ठंड से बचने का प्रयास करते रहे। हालांकि दिन को नौ बजे बालद को चिरते हुए धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली। बावजूद पूरे दिन आकाश में कुहा लगी रही हैं। इससे लोग पूरे दिन गर्म कपड़ों में लिपटे रहे। कृषि विज्ञान केंद्र, सीतामढ़ी के वरीय कृषि वैज्ञानिक राम ईश्वर प्रसाद ने बताया कि शनिवार को न्यूनतमत तापमान सात और अधिकतम तापमान 24 डिग्री पर रहेगा। वहीं, रविवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोत्तरी होने की संभावना हैं। दिन में मौसम साफ रहेगा। हालांकि सोमवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट हो सकती हैं। कृषि वैज्ञानिक ने बताया कि कुहा लगने से गेहूं व दलहनी फसल को लाभ पहुंच रहा हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें