अब वृद्धजन भी बेहतर जीवन यापन कर सकेंगे
सीतामढ़ी में बेसहारा और निराश्रित वृद्धों के लिए मां जानकी वृद्धाश्रम का उद्घाटन किया गया। यह आश्रम डुमरा प्रखंड के कुम्हरा विशनपुर में 20 बेड की क्षमता के साथ संचालित होगा। वृद्धों को आवासीय,...
सीतामढ़ी, एक प्रतिनिधि। जिले में निराश्रित और उपेक्षित वृद्धजन भी बेहतर जीवन-यापन कर सकेंगे। अब बेसहारा वृद्धजन को भटकना नहीं पड़ेगा। डुमरा प्रखंड के कुम्हरा विशनपुर में 20 बेड की क्षमता के मां जानकी वृद्धाश्रम का संचालन आरंभ शीघ्र हो जायेगा। रविवार को फोर लेन स्थित लालू चौक पर मां जानकी वृद्धाश्रम के प्रोजेक्ट कार्यालय का उद्घाटन बाजपट्टी विधायक मुकेश कुमार यादव ने किया। गोल्डन फ्यूचर फाउंडेशन के सचिव ललन कुमार चौधरी, अध्यक्ष रामबाबू राय, देवेन्द्र कुमार, दरभंगा के कोषाध्यक्ष कन्हैया प्रसाद राम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि अपने दर्द से तो सभी कराह उठते हैं, लेकिन दुनिया में ऐसे कम ही लोग मिलेंगे जो दूसरों के दर्द से ज्यादा विचलित हो जाते हैं। ऐसे ही सख्श है 74 वर्षीय रामबाबू राय। जिन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर समाज को नई राह दिखा रहे हैं। वृद्धाश्रम खोलकर न सिर्फ बेसहारा बुजुर्ग लोगों की सेवा कर रहे हैं, बल्कि आधुनिकता के इस परिवेश में रिश्तों को भूलने वालों को बेहतर संदेश भी दे रहे हैं। निश्चित रूप से समाज के लिए प्रेरणा दायक भी है।
फाउंडेशन के सचिव ललन कुमार ने बताया कि ट्रस्ट के द्वारा संचालित इस आश्रम की शुरुआत कुम्हड़ा विशनपुर में किया जायेगा। इसमें एक दर्जन लोगों के रहने की व्यवस्था होगी। वही अध्यक्ष राम बाबू राय ने बताया कि यह आश्रम अभी तो छोटे पैमाने पर शुरू किया जा रहा है, लेकिन इसे बढ़ाया जाएगा। वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को आवासीय, चिकित्सीय देखभाल तथा मनोरंजन समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं का ख्याल रखा जायेगा। खाने पीने और इलाज की पूरी सुविधाएं मिलेगी। मौके पर देवेंद्र कुमार, कैलाश राम, विनोद कुमार सिंह, मुरारी पासवान, गुंजेश किशोर राय, सत्या देवी, विशेश्वर दास, प्रकाश साह, हर्ष आनंद, रामबरन दास समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।