Hindi NewsBihar NewsSitamarhi NewsNational Science Day Celebration at SIT Honoring Talented Students

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

सीतामढ़ी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एसआईटी) में 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों को विज्ञान व प्रौद्योगिकी में...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ीSat, 22 Feb 2025 01:43 AM
share Share
Follow Us on
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

सीतामढ़ी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर 28 फरवरी को सीतामढ़ी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एसआईटी) में सम्मान समारोह आयोजित की जाएगी। इसमें जिले के प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। समारोह में विज्ञान व प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा। सीवी रमन टैलेंट सर्च परीक्षा में जिले में तीसरे से दसवें स्थान प्राप्त करने वाले कक्षा 6वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं को पदक व प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा तीसरे, चौथे व पांचवें स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को क्रमश: 800, 700 व 600 रुपये की नकद राशि भी दी जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान विज्ञान व प्रौद्योगिकी के प्रतिष्ठित विशेषज्ञों द्वारा अतिथि व्याख्यान भी प्रस्तुत किए जाएंगे, जिनमें हमारे दैनिक जीवन में विज्ञान और प्रौद्योगिकी की भूमिका एवं भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा की जाएगी। इसकी जानकारी एसआईटी के मीडिया प्रभारी डॉ. आशीष कुमार ने दी है।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस भारत के महान वैज्ञानिक डॉ. सी वी रमन की याद में मनाया जाता है। उन्होंने 28 फरवरी 1928 को ‘ रमन प्रभाव की खोज की थी। इस महत्वपूर्ण खोज के लिए उन्हें 1930 में भौतिकी के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। यह दिन वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के महत्व को समझाने के उद्देश्य से हर साल पूरे देश में मनाया जाता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें