Hindi NewsBihar NewsSitamarhi NewsLaxmi Narayan Mahayagya Begins in Shivhar with Grand Kalash Yatra

लक्ष्मी नारायण महायज्ञ पर निकाली शोभायात्रा

शिवहर के परदेसिया गांव में रविवार से लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन शुरू हुआ। पहले दिन कलश शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें 251 कन्याओं ने जल भरकर भाग लिया। सरपंच मुकेश सिंह ने बताया कि यज्ञ में नवाह,...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ीMon, 17 March 2025 12:50 AM
share Share
Follow Us on
लक्ष्मी नारायण महायज्ञ पर निकाली शोभायात्रा

शिवहर। शिवहर प्रखंड के परदेसिया गांव में रविवार से लक्ष्मी नारायण महायज्ञ महायज्ञ शुरू हुआ। यज्ञ के प्रथम दिन कलश शोभा यात्रा निकाली गई। शिवहर नगर के पछियारी पोखर से 251 कुंवारी कन्याओं ने कलश में जलभर कर ले गई। नगर के पछियारी पोखर से लेकर परदेशिया तक भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। सरपंच मुकेश सिंह ने बताया कि परदेशिया गांव में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ, नवाह, अष्टयाम एवं श्री राम कथा ज्ञानयज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। श्री राम कथा ज्ञानयज्ञ में बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय उर्फ गुप्तेश्वर जी महाराज प्रवचन करेंगे। शोभा कलश यात्रा में सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया गया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।