Hindi NewsBihar NewsSitamarhi NewsIdentification of Mysterious Body Found Near Jheem River 21-Year-Old Muhammad Mojibur Sheikh

गठरी में मिले युवक के शव की हुई पहचान

सोनबरसा में कचहरीपुर गांव के समीप झीम नदी से मिले अज्ञात शव की पहचान तीसरे दिन हुई। मृतक सदरे आलम, मोहम्मद मोजिबुर शेख का 21 वर्षीय पुत्र है। वह बाजार गया था और रात में वापस नहीं आया। पिता ने दुकानदार...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ीMon, 7 April 2025 02:17 AM
share Share
Follow Us on
गठरी में मिले युवक के शव की हुई पहचान

सोनबरसा। बीते शुक्रवार को थाना क्षेत्र के कचहरीपुर गांव के समीप व झीम नदी सलुइस गेट से पुरब मुशहरनियां पथ पर मिली अज्ञात शव की पहचान तीसरे दिन उसके परिजनों ने की हैं। मृतक की पहचान वष्णिुपुर आधार पंचायत स्थित अररिया टोल वार्ड नं 14 निवासी मोहम्मद मोजिबुर शेख तथा मोकिमा खातून के 21 वर्षीय पुत्र सदरे आलम के रूप में की गई है। मृतक के पिता ने बताया कि गुरुवार शाम को साइकिल से परछहिया बाजार को चला गया। करीब आठ बजे अपने मोबाइल से मुझे फोन कर बताया कि अपने रश्तिेदार परछहिया गांव निवासी मोहम्मद अलील शेख के यहां खाना खाकर आएंगे। पुनः कुछ देर बाद बताया कि अलील के घर के लोग यहीं सो जाने को कह रहा है। जिसपर पिता ने बताया कि ज्यादा दूरी नहीं हैं घर वापसी आ जाओ। लेकिन उसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। सुबह नहीं आने पर फोन किया तो मोबाइल बंद पाया। उस दिन घटना की जानकारी नही मिली। फिर लगा कि नेपाल के पिपरिया गांव में शादी है हो सकता है वहीं चला तो नहीं गया। फिर नेपाल में पूछने पर पता चला लड़का वहां भी नहीं आया हुआ है।

दुकानदार ने दी पिता को जानकारी

पिता ने बताया कि रविवार को फरछहियां चौक पर एक दुकानदार को बताया कि मेरा लड़का बाजार आया था तब से गायब हैं। दुकानदार द्वारा शव मिलने की जानकारी के बाद फ़ोटो दिखाया गया। जहां अपने पुत्र के शव को देख कर पहचान लिया। हालांकि शव देखते ही पिता बेहोश हो गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने परिजनों को सुचना दी। परिजनों ने पहुंचकर सोनबरसा थाना ले गया जहां शव की शिनाख्त किया गया।घटना से मृतक के घर में कोहराम मच गया है। मृतक छः भाइयों में दूसरे नम्बर पर था एवं लुधियाना में रहकर सिलाई का काम करता था। 29 मार्च को लुधियाना से ईद पर्व मनाने घर आया था पिता पेशे से किसान हैं। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हैं। अभी तक परिजन की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गयी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें