Extreme Heatwave Hits Sitamarhi Residents Struggle with Humidity and High Temperatures उमसभरी गर्मी से लोगों का जीना हुआ मुहाल, Sitamarhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSitamarhi NewsExtreme Heatwave Hits Sitamarhi Residents Struggle with Humidity and High Temperatures

उमसभरी गर्मी से लोगों का जीना हुआ मुहाल

सीतामढ़ी में बढ़ती गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। 10 बजे के बाद प्रमुख मार्गों पर भीड़ कम हो गई है। रात में हल्की बारिश हुई, लेकिन सुबह से उमस भरी गर्मी ने फिर से परेशान किया। अधिकतम तापमान...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ीWed, 14 May 2025 01:37 AM
share Share
Follow Us on
उमसभरी गर्मी से लोगों का जीना हुआ मुहाल

सीतामढ़ी, हमारे प्रतिनिधि। जिले में बढ़ती तपिश ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। तेज धूप और प्रचंड गर्मी के कारण दिन के 10 बजे के बाद ही शहर के प्रमुख मार्गों में भीड़-भाड़ काफी कम हो जा रही है। सोमवार की रात अचानक तेज हवा के साथ हल्की व मध्यम दर्जे की बारिश हुई। बारिश के बाद मंगलवार की सुबह से ही लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय व प्रधान वैज्ञानिक डॉ. राम ईश्वर प्रसाद ने बताया कि जिले का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

प्रचंड गर्मी लोगों को लू की एहसास करा रहा है। बाइक, स्कूटर, साइकिल से निकले लोगों को तेज धूप उनके खुले बदन को झुलसा दे रहा है। मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस वृद्धि हुई है। शुष्क रहेगा मौसम अभी राहत नहीं: मौसम वैज्ञानिक डॉ. राम ईश्वर प्रसाद ने बताया कि मौसमी कारकों के प्रभाव से आगामी दिनों में शुष्क मौसम व गर्मी और बढ़ेगी। हवाओं की रफ्तार धीमी होने के कारण अब बाहर के साथ-साथ घर के अंदर भी गर्मी सताएगी। अभी तीन-चार दिन कोई राहत नहीं मिलेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।