Hindi NewsBihar NewsSitamarhi NewsDevendra Prasad Yadav Criticizes Government Corruption at Bajpatti Event

बड़का भैया और छोटका भैया ने किया प्रदेश का बंटाधार: पूर्व सांसद

बाजपट्टी में जनसुराज पार्टी के कार्यक्रम में पूर्व सांसद देवेंद्र प्रसाद यादव ने केंद्र और राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि घूसखोरी चरम पर है और बिना रिश्वत के कोई काम नहीं होता।...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ीSat, 22 Feb 2025 01:43 AM
share Share
Follow Us on
बड़का भैया और छोटका भैया ने किया प्रदेश का बंटाधार: पूर्व सांसद

बाजपट्टी। बड़का भैया और छोटका भैया ने प्रदेश का बंटाधार किया है। उक्त बातें पूर्व सांसद देवेंद्र प्रसाद यादव ने जनसुराज पार्टी की ओर से बाजपट्टी में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुमंडल उपाध्यक्ष ज्ञानवर्धन सिंह और मंच संचालन इंद्रजीत झा ने किया। संप्रति केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि घूसखोरी चरम पर है। रिश्वत दिए बगैर कोई काम नही होता है। सभा में विजेंद्र ठाकुर, जिलाध्यक्ष तनवीर खान, महिला जिलाध्यक्ष कामिनी झा, जिला परिषद सह पार्टी के जिला उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुड्डू, सन्तोष कुमार, गौतम प्रणय रंजन, शशिनाथ सिंह, रामबल्लभ सहनी, विनय सिंह, असगर अली चौधरी, आजम खान, गोपाल झा, कैप्टन जियाउर रहमान, अजित झा, जिला संयोजक नीतीश कुमार पिंटू, खुशबू कुमारी, राजनंदन गांधी, मोहन सिंह, अवधेश कुशवाहा, कृष्ण कुमार झा, अशोक यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे। इससे पूर्व मुख्य अतिथि को माला पहनाकर स्वागत किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें