Hindi NewsBihar NewsSitamarhi NewsDelhi Woman Aarti Kumari Commits Suicide in Nepal Investigation Underway

नेपाल के मलंगवा गेस्ट हाउस में दिल्ली की महिला ने की आत्महत्या

दिल्ली की महिला आरती कुमारी ने नेपाल के सर्लाही जिले में मलंगवा गेस्ट हाउस में आत्महत्या कर ली। पुलिस ने उसके शव के साथ एक सुसाइड नोट बरामद किया है। आरती के पति प्रवीण कुमार हैं। पुलिस मामले की जांच...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ीFri, 28 March 2025 02:21 AM
share Share
Follow Us on
नेपाल के मलंगवा गेस्ट हाउस में दिल्ली की महिला ने की आत्महत्या

सोनबरसा। दिल्ली की महिला आरती कुमारी (28) ने नेपाल के सर्लाही जिले के मलंगवा गेस्ट हाउस में आत्महत्या कर ली है। बुधवार शाम गेस्ट हाउस के कमरे से पुलिस ने उसका शव बरामद किया। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की बात सामने आई है। पुलिस को महिला के कमरे से सुसाइड नोट भी मिला है। हालांकि, आत्महत्या के कारणों को लेकर पुलिस कुछ नहीं बता रही है। आरती दिल्ली के सुदामापुरी निवासी प्रवीण कुमार की पत्नी थी। पुलिस ने बताया कि बुधवार सुबह 10 बजे महिला भोजन करने के बाद गेस्ट हाउस के कमरे में चली गयी। उसके बाद काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर शक होने पर गेस्ट हाउस के कर्मचारी ने खिड़की को धक्का देकर खोला। इसके बाद महिला के मृत होने की जानकारी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गयी है।

पुलिस के अनुसार, उक्त कमरा नेपाल के सर्लाही जिले के हरिवन नगरपालिका वार्ड-11 निवासी मो. सेराज ने बुक कराया था। गेस्ट हाउस के कर्मचारी के अनुसार, बुधवार सुबह भी सेराज उससे मिलने आया था। महिला के कमरे से मिले सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस कमरा बुक करानेवाला सेराज की तलाश कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि महिला दिल्ली से किस वजह से नेपाल आयी व सेराज से उसका क्या संबंध है?

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें