नरहा में कांग्रेस ने लगाया चौपाल
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नरहा गांव में चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने की योजना बनाई गई। अध्यक्ष मोहर सिंह ने कांग्रेस के ऐतिहासिक...

सुप्पी। प्रखंड क्षेत्र के नरहा गांव में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मोहर सिंह ने किया। किसान चौपाल में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया। मौके पर वक्ताओं ने कांग्रेस पार्टी द्वारा देश के आजादी के समय से किए गये कार्यों की विस्तार से चर्चा की गयी। इसके बावजूद भी आज देश में संगठन की स्थिति कमजोर हो गयी है। कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों के घरों पर झंडा लगाकर पार्टी के नितियों से लोगों को अवगत कराने का निर्णय लिया गया। मौके पर अवधेश कुमार सिंह, शंभू शंकर भोला, राम विनोद सिंह, महेश राम, अच्छेलाल पासवान समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।