त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव का किया आयोजन
सुरसंड में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की शाखा में 89वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव का आयोजन हुआ। इसमें महाशिवरात्रि के महत्व पर चर्चा की गई। बीके वंदना बहन ने मुरली क्लास के...

सुरसंड। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की स्थानीय शाखा में गुरुवार को 89वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें महाशिवरात्रि महोत्सव के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गयी। सीतामढ़ी सेंटर की संचालिका बीके वंदना बहन द्वारा मुरली क्लास के द्वारा लोगों को परमपिता के निकट जाने का मार्ग बताया। साथ ही परमपिता परमात्मा शिव को भोग लगाकर शाखा में शिव ध्वजारोहण किया गया। बताया गया कि विगत दो दिनों में प्रखंड के कबरा गांव स्थित शिव मंदिर, बनौली पेट्रौल पंप के निकट पुष्पा बहन के घर पर, मलाही में द्रविण कुमार झा के घर पर, नगर स्थित घड़ा बाजार में सीता बहन के घर पर व परिहार में पंकज भाई के घर पर भी शिव ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान रविंद्र भाई, आमोद भाई, पंडित विजय कांत झा, रामनाथ सरावगी, पवन भाई, स्थानीय सेंटर की संचालिका तारा बहन, मंजू बहन व रेखा बहन सहित दर्जनों भाई बहनें मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।