ठनका से हुई मजदूर की मौत

करगहर। आंधी व वर्षा के दौरान गुरुवार को बिशोडीहरी गांव के बधार में ठनका गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक कैमूर जिला के कुदरा थाना क्षेत्र के कानडीहरा गांव का निवासी 52 वर्षीय कैलास राम था। वह...

Newswrap हिन्दुस्तान, सासारामThu, 20 May 2021 10:40 AM
share Share

करगहर। आंधी व वर्षा के दौरान गुरुवार को बिशोडीहरी गांव के बधार में ठनका गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक कैमूर जिला के कुदरा थाना क्षेत्र के कानडीहरा गांव का निवासी 52 वर्षीय कैलास राम था। वह बिशोडीहरी गांव में खेत मजदूरी करने आया था। कहा जाता है कि वह खेतों की ओर जा रहा था, तो ठनका गिरा। इससे उसका पूरा शरीर झुलस गया। ग्रामीण घटना स्थल और दौड़े और मजदूर को जख्मी हालत में टांगकर निजी अस्पताल में ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक मजदूर के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें