बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ पर पेश किया गया नृत्य
युवा पेज सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। कला संस्कृति युवा विभाग, महिला व बाल विकास निगम व जिला प्रशासन रोहतास के संयुक्त तत्वाधान शनिवार शाम मल्टीपर्पस हॉल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम...

सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। कला संस्कृति युवा विभाग, महिला व बाल विकास निगम व जिला प्रशासन रोहतास के संयुक्त तत्वाधान शनिवार शाम मल्टीपर्पस हॉल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किये गए। बताया जाता है कि बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ की थीम पर नृत्य प्रस्तुत किया गया। लोकगीत, चित्रकला व मूर्ति कला के माध्यम से महिलाओं की विशिष्टता को बताया गया। बिहार सरकार द्वारा बालिकाओं व महिलाओं को दिए जाने वाले योजनाओं की जानकारी दी गई। मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों,कर्मियों व प्रतिभागियों को बुके,शॉल,मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। उद्घाटन उपविकास आयुक्त विजय कुमार पांडेय ने दीप जलाकर किया। मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय,जिला कला व संस्कृति पदाधिकारी पंकज कुमार, डीपीएम, महापौर काजल कुमारी, उप महापौर सत्यवंती देवी आदि उपस्थित थीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।