आठ मार्च को अकस कराएगा होली मिलन समारोह
(पेज पांच)धियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं कि उपस्थिति रहेगी। इस वर्ष संस्था में नये सदस्यों के साथ संरक्षक को भी जोड़ा गया है। जिसमें पूर्व से रहे पदेन

डेहरी, एक संवाददाता। अभिनव कला संगम इस वर्ष दिसंबर माह में अंतरराष्ट्रीय नाट्य प्रतियोगिता कराएगी। जिसकी रुप रेखा अभी से ही तय की जाने लगी है। इसके अलावे 8 मार्च को डालमियानगर ड्रीम हाउस मे भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। गुरुवार की रात डालमियानगर स्थित ड्रीम हाउस में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया। अध्यक्ष कमलेश कुमार ने कहा कि होली मिलन समारोह में कई नामचीन कालाकार होली गायन करेंगे।। समारोह मे कई अधिकारियों, प्रतिनिधियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं कि उपस्थिति रहेगी। इस वर्ष संस्था में नये सदस्यों के साथ संरक्षक को भी जोड़ा गया है। जिसमें पूर्व से रहे पदेन संरक्षक पुलिस अधीक्षक व अनुमंडल पदाधिकारी के अलाव नगर परिषद कि मुख्य पार्षद शशि कुमारी को पदेन संरक्षक व संरक्षक मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. उदय कुमार सिंहा, सर्जन डॉ. विरेन्द्र कुमार, दन्त चिकित्सक डॉ. नवीन नटराज व सिमल सिंह के अलावे कुछ नये सदस्य भी बनाए गए हैं। इसके अलावे गायक राजेश कुमार, पिंटू दिलवाले को भी आमंत्रित सदस्य में रखा गया है। बैठक में संरक्षक सीमल सिंह, सचिव विनय मिश्रा, निदेशक कौशलेंद्र कुशवाहा, महासचिव प्रो. रणधीर सिन्हा, कोषाध्यक्ष शिवजी गुप्ता, उपाध्यक्ष संजय यादव, मीडिया प्रभारी इंद्र कुमार बाघा, शंभू गुप्ता, बैजू गुप्ता, रवि कुमार, पुनीत कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।