Hindi NewsBihar NewsSasaram NewsGunfire During Wedding Ceremony Injures Two Youths in Barah Patthar

डेहरी में हुई हर्ष फायरिंग में दो युवक घायल

(पेज पांच की लीड) घायल हो गए। जिनका इलाज तार बंगला स्थित अदरी देवी मेमोरियल अस्पताल मे चल रहा है। घटना के बाद पुलिस ने जिस लड़की

Newswrap हिन्दुस्तान, सासारामMon, 12 May 2025 07:26 PM
share Share
Follow Us on
डेहरी में हुई हर्ष फायरिंग में दो युवक घायल

डेहरी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के बारह पत्थर मोहल्ला में रविवार कि रात एक शादी समारोह में हर्ष फायरिंग में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज तार बंगला स्थित अदरी देवी मेमोरियल अस्पताल मे चल रहा है। घटना के बाद पुलिस ने जिस लड़की कि शादी हुई है उसके दो भाईयों को हिरासत मे लेकर पूछताछ कर रही है। घटना के बारे मे बताया जाता है कि बारह पत्थर निवासी स्वर्गीय बसंत चंद्रवंशी के पुत्री की शादी रविवार की रात उनके घर से ही हो रही थी। बारात औरंगाबाद से आया था। दरवाजे पर शादी का डीजे बज रहा था।

उसी दौरान किसी ने हर्ष फायरिंग कर दी। जिसमें पड़ोस के 13 वर्षीय बालक धर्मराज कुमार और पहलेजा निवासी वेटर का काम कर रहे जितेन्द्र सोनी का पुत्र शुभम सोनी को गोली लग गई। गोली लगते ही शादी समारोह में भगदड़ मच गई। बताया जाता है कि पिस्टल से फायरिंग करने वाला व्यक्ति भागने में सफल रहा। घायल दोनों युवकों को आनन-फानन में तार बंगला स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉ. बिरेंद्र कुमार ने घायल के शरीर से गोली निकालकर सफल आपरेशन किया। इस मामले में पुलिस ने लड़की के दोनों भाई पिंटू चंद्रवंशी व मनीष चंद्रवंशी को हिरासत मे लेकर पूछताछ कर रही है। जहां एक और पुलिस मुख्यालय की ओर से डीजे बजाने पर पूर्णत प्रतिबंध है। वहीं नगर थाना के चंद कदम की दूरी पर घंटों तक डीजे बजने और हर्ष फायरिंग की घटना ने कई सवाल भी खड़ा किया है। चिकित्सक के अनुसार घायल दोनों फिलहाल खतरे से बाहर हैं। जिले के विभिन्न क्षेत्र में हर्ष फायरिंग व उसे लेकर एसपी रौशन कुमार द्वारा लगातार सख्ती बरतने व कार्रवाई करने के बावजूद इन घटनाओं पर लगाम नहीं लग रहा है। थानाध्यक्ष शिवेंद्र कुमार ने बताया कि हर्ष फायरिंग में गोली लगने से दो लोगों घायल हुए हैं। जो खतरे से बाहर बताए जाते हैं। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें