Hindi Newsबिहार न्यूज़सासारामFIR on 11 stubble burners registration of 27 farmers canceled

पराली जलाने वाले 11 पर एफआइआर, 27 किसानों का निबंधन रद्द

डीएम के निर्देश पर जिला कृषि पदाधिकारी ने विभिन्न प्रखंडों में पहुंच कर की यह कार्रवाई अ अ अ अ अ अ अ...

Newswrap हिन्दुस्तान, सासारामFri, 16 April 2021 01:51 PM
share Share

सासाराम। गेहूं के फसल कटनी के बाद खेतों में पराली जलाने के आरोप में शुक्रवार को 11 किसानों के खिलाफ संबंधित थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई है। जबकि जिले के विभिन्न प्रखंडों में 122 किसानों का निबंधन रद्द कर दिया गया है। अब उन्हें तीन वर्षों तक कृषि विभाग से संबंधित कोई अनुदान अथवा योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा। डीएम के निर्देश पर जिला कृषि पदाधिकारी संजयनाथ तिवारी ने जिले के सासाराम, शिवसागर, करगहर, कोचस एवं नोखा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में खेतों पहुंच मुआयाना किया। जहां खेतों में पराली जलाने व पहले से जलाया गया पराली मामले में त्वरित विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए निबंधन को रद्द कर दिया गया। सासाराम प्रखंड के समरडिहां के किसानों द्वारा मुफस्सिल थाना व नोखा प्रखंड के धर्मपुरा में 11 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। डीएओ ने किसानों को जरगरूक करते हुए कहा कि खेतों में पराली नहीं जलाएं। इससे खेतों की मिट्टी भी खराब होती है। फसल का पैदावार भी प्रभावित होता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें