Hindi NewsBihar NewsSasaram NewsEmpowerment Initiative Shakti Counseling Center Launched in Rasulpur Bihar

रोहतास के रसूलपुर में शक्ति सलाह केंद्र खोला गया

(पेज पांच)त को सशक्तिकरण के लिए 18 वर्ष से ऊपर के लड़कियों और महिलाओं को सिलाई, कढ़ाई के लिए निःशुल्क प्रशिक्षित करने

Newswrap हिन्दुस्तान, सासारामWed, 30 April 2025 05:53 PM
share Share
Follow Us on
रोहतास के रसूलपुर में शक्ति सलाह केंद्र खोला गया

रोहतास, एक संवाददाता। प्रखंड के रसूलपुर गांव में बुधवार को पंचायत सरकार भवन में महिला सशक्तिकरण के लिए शक्ति सलाह केंद्र का उद्घाटन बुधवार को किया गया। उद्घाटन रसूलपुर पंचायत की मुखिया अनुराधा देवी, आकाश कुमार, श्यामसुन्दर, आशा सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। सलाह केंद्र में बताया गया कि बिहार सरकार के द्वारा रसूलपुर पंचायत को सशक्तिकरण के लिए 18 वर्ष से ऊपर के लड़कियों और महिलाओं को सिलाई, कढ़ाई के लिए निःशुल्क प्रशिक्षित करने का कार्य किया जाएगा। बिहार सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए कई लाभकारी योजनाओं को चला कर स्वालंबी करने का प्रयास कर रही है। प्रखंड के रसूलपुर में एक मात्र केंद्र खोला गया है। जिसमें स्थानीय लड़कियों और महिलाओं को पच्चीस प्रकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। रसूलपुर मुखिया अनुराधा देवी ने कहा कि लड़कियों सशक्तिकरण कर आत्मनिर्भर एवं सवालंबी बनना मुख्य उदेश है। जिसमे सभी पंचायत की लड़कियां आकर जानकारी प्राप्त कर सकती हैं। जीविका की भी महिलाओं के सशक्तिकरण मे विशेष भूमिका होगी। मौके पर प्रतिमा कुमारी, श्वेता सिंह, उन्नत कुमारी, नीतू कुमारी, मधु कुमारी, रितिका मुस्कान, माधुरी कुमारी, प्रिया कुमारी, प्रियंका कुमारी सहित कई लोग मौजूद रही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें