Hindi NewsBihar NewsSasaram NewsDr B R Ambedkar s 134th Birth Anniversary Celebrated in Chhapra Village

बाबा साहेब की जयंती पर सामाजिक न्याय का लिया संकल्प

राजपुर में सामाजिक न्याय संघर्ष मोर्चा के तत्वाधान में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर रामेश्वर सिंह ने अंबेडकर के जीवन और संघर्षों पर चर्चा की। उन्होंने सामाजिक न्याय और समानता...

Newswrap हिन्दुस्तान, सासारामSun, 27 April 2025 06:40 PM
share Share
Follow Us on
बाबा साहेब की जयंती पर सामाजिक न्याय का लिया संकल्प

राजपुर, एक संवाददाता। सामाजिक न्याय संघर्ष मोर्चा के तत्वाधान में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती छपरा गांव में मनाई गई। इस मौके पर लोगों ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। संगठन के अध्यक्ष रामेश्वर सिंह उर्फ लालू यादव ने बाबा साहेब के जीवन, संघर्षों और संविधान निर्माण में उनके योगदान पर चर्चा की। उन्होंने सामाजिक न्याय और समानता के लिए अंबेडकर के आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। वहीं लोहिया विचार मंच के संयोजक संजय सिंह ने शिक्षा और संगठन के महत्व पर बल देते हुए कहा कि बाबा साहेब का मूल मंत्र था कि शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो। डॉ. मुन्ना ठाकुर ने वर्तमान सामाजिक-आर्थिक असमानता पर चिंता जताई। सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की मांग की। त्रिभुवन पासवान ने दलित और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए जागरूक किया। रामेश्वर सिंह व विशाल कुशवाहा ने संगठन को प्रखंड स्तर तक विस्तारित करने व युवाओं को जोड़ने पर बल दिया। अध्यक्षता शिक्षक रामाधार सिंह व संचालन शिक्षक रमेश कुमार ने किया। मौके पर बसपा नेता पवन कुमार, सत्यजीत राज , प्रकाश कुमार, रविकांत कुमार, मनोज यादव, राहुल कुमार, आजाद समाज पार्टी के जावेद, वशिष्ठ सिंह, मुन्ना यादव, मेवालाल राम, दीवाकर पटेल, जीतेंद्र पासवान आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें