Hindi NewsBihar NewsSasaram NewsColorful Holi Celebration at Dream House by Abhinav Kala Sangam

पारंपरिक होली गीतों पर देर रात तक झूमते रहे दर्शक

डालमियानगर स्थित ड्रीम हाउस में अभिनव कला संगम द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य पार्षद शशि कुमारी ने कहा कि होली रंगों के साथ दिलों का मिलन भी है। डॉ. रागिनी सिन्हा और डॉ. वीरेंद्र...

Newswrap हिन्दुस्तान, सासारामSun, 9 March 2025 10:17 PM
share Share
Follow Us on
पारंपरिक होली गीतों पर देर रात तक झूमते रहे दर्शक

डेहरी, एक संवाददाता। डालमियानगर स्थित ड्रीम हाउस में अभिनव कला संगम द्वारा अध्यक्ष कमलेश कुमार के नेतृत्व में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। मुख्य पार्षद शशि कुमारी ने कही कि होली एक ऐसा पर्व है, जहां रंगों से रंग मिलने के साथ एक दूसरे के दिल का मिलन होना जरूरी है। डॉ. रागिनी सिन्हा व डॉ. वीरेंद्र कुमार ने कहा कि होली पर्व संदेश देता है कि बुराइयों को मिटाकर अच्छाइयों पर कब्जा करें। वहीं भोजपुरी गायिका अर्चना पांडेय द्वारा होली खेले रघुवीरा अवध में... गीत पर श्रोता झूमते रहे। गायक विकास पांडेय द्वारा आज बिरज में होली रे रसिया... पर दर्शक झुमने पर मजबूर हुए। गुड्डू राज रसिया, पाठक संजय शर्मा आदि ने भी होली गीत प्रस्तुत की। उद्घोषक अनिल विश्वास ने अपनी आवाज की जादू से समां बांधा। मौके पर विधिज्ञ संघ अध्यक्ष मुटूर पांडेय, राजद नेता गुड्डू चंद्रवंशी, प्रखंड प्रमुख मनीष कुमार उर्फ मुना सिंह, लोजपा आर नेता राजीव रंजन उर्फ सोनू सिंह, जन सुराज नेता समीर दूबे,कक्कू खां, जदयू जिलाध्यक्ष अजय कुशवाहा, रालोम जिलाध्यक्ष कपिल कुशवाहा, कांग्रेस नेता राजेश त्रिवेदी, भाजपा नेता कुमार विनोद सिंह, नगर अध्यक्ष अशोक सोनी, अधिवक्ता राजेश सिंह, जदयू नेता प्रमोद कुशवाहा, दीपक शर्मा, वीआईपी नेता लल्लू चौधरी आदि थे। समारोह में अन्य लोगों के अलावे संरक्षक सिमल सिंह, भूपेंद्र नारायण सिंह, डॉ. नवीन नटराज, रमेश चंद्र गुप्ता, काका भैया, आशुतोष श्रीवास्तव,कौशलेंद्र कुशवाहा, प्रो. रणधीर सिन्हा, विनय मिश्रा, शिवजी गुप्ता,संजय यादव, रवि तिवारी, मुकुल मणि, शंभू गुप्ता, मनोज गुप्ता, संतोष राय समृद्धि, बैजू गुप्ता, विशाल सिंह, विनय कुशवाहा, संजय उर्फ नीलू, हेमंती देवी, रीता सिंह आदि ने अतिथियों को सम्मानित की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।