Hindi NewsBihar NewsSasaram NewsBihar Police Urges Low Volume Music and Firecracker Ban at Weddings for National Security

शादी समारोह में मद्धिम आवाज में बजाएं संगीत: एसपी

पहलगाम हमले के बाद उत्पन्न स्थिति में बिहार पुलिस की अपीलपहलगाम हमले के बाद उत्पन्न स्थिति में बिहार पुलिस की अपील कहा- संवेदनशील और जिम्मेदार नागरिक की जिम्मेदारी समझें सासाराम, नगर संवाददाता। पहलगाम...

Newswrap हिन्दुस्तान, सासारामMon, 12 May 2025 07:31 PM
share Share
Follow Us on
शादी समारोह में मद्धिम आवाज में बजाएं संगीत: एसपी

सासाराम, नगर संवाददाता। पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद उत्पन्न स्थिति में बिहार पुलिस ने आम लोगों से शादी समारोह में मद्धिम आवाज में संगीत बजाने की अपील की है। अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा इस संबंध में एसपी को पत्र लिखा है। महानिदेशक द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि अभी राज्य में लग्न के कारण वैवाहिक समारोहों का आयोजन किया जा रहा है। वैवाहिक समारोहों में देर रात उच्च आवाज में संगीत बजाये जा रहे हैं। नियमानुसार रात 10 बजे के बाद संगीत बजाने की मनाही है। वैवाहिक समारोह में लोग उल्लास में पटाखे भी छोड़ते हैं। देश में उत्पन्न स्थिति के दृष्टिकोण से राष्ट्रहित व राष्ट्रीय सुरक्षा हेतु वर्तमान में रात में तेज आवाज में संगीत बजाना तथा पटाखों को छोड़ना प्रतिकूल है।

इसका लाभ असामाजिक तथा देश विरोधी तत्वों द्वारा उठाया जा सकता है। निर्देश दिया जाता है कि 10 बजे के बाद नियमानुसार संगीत बजाने पर प्रतिबंध लगाया जाए। आम जनता से अपील है कि सामान्य स्थिति में भी मद्धिम आवाज में संगीत बजाएं। पटाखों पर पूर्णत प्रतिबंध लगायी जाए। आमजनों से राष्ट्रहित में सहयोग की अपील की जाए। जारी पत्र के आलोक में रोहतास पुलिस ने भी लोगों से अपील की है। एसपी रौशन कुमार ने बताया कि रात दस बजे के बाद सावर्जनिक रूप संगीत बजाने की मनाही है। पटाखा छोड़ने पर भी रोक लगाई लगाई गई है। रात 10 बजे के पूर्व भी मद्धिम संगीत बजाने की अपील आमलोगों से की जाती है। कहा कि वर्तमान स्थिति में प्रत्येक संवेदनशील और जिम्मेदार नागरिक को खुद इस दिशा में पहल करनी चाहिए। तेज आवाज में संगीत न बजाएं और पटाखे न छोड़ें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें