Hindi NewsBihar NewsSamastipur NewsWomen s Empowerment Program in Ujiarpur Minister Shravan Kumar Reviews Development Initiatives

महिलाओं की समस्याओं का निदान करें अधिकारी

उजियारपुर में अंडाहा स्कूल पर महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मंत्री श्रवण कुमार ने बिहार सरकार द्वारा महिलाओं की उन्नति के लिए किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। महिलाओं ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुरThu, 8 May 2025 12:44 AM
share Share
Follow Us on
महिलाओं की समस्याओं का  निदान  करें अधिकारी

उजियारपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के अंडाहा स्कूल पर बुधवार को महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में ग्रामीण विकास सह संसदीय कार्य मंत्री सह समस्तीपुर जिले का प्रभारी मंत्री के रूप में श्रवण कुमार ने शामिल होकर विकास कार्य का जायजा लिया। इस क्रम में उन्होंने बिहार सरकार द्वारा महिलाओं की उन्नति के लिए की जा रही विकास कार्यों की चर्चा जीविका के सदस्यों के साथ की। साथ ही उन्होंने कार्यक्रम में महिला की सशक्तिकरण के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी दी। इस दौरान महिलाओं ने अपने विभिन्न समस्याओं के साथ आवश्यक सुझाव भी दिया।

वही मंत्री ने समस्या व सुझाव पर उपस्थित अधिकारियों को ध्यान देने का निर्देश दिया। इसके बाद प्रभारी मंत्री सैदपुर गांव के कमला गेट पर आयोजित विकास शाविर में भाग लेकर विकास कार्यों का अधिकारियों के साथ समीक्षा की। मंत्री ने विकास कार्य पर संतोष जताते हुए बचे शेष कार्यों को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। मौके पर डीडीसी संदीप शेखर प्रियदर्शी, उजियारपुर बीडीओ डा अमित कुमार, नोडल अधिकारी के रूप में उजियारपुर एमओ रंजीत कुमार झा सहित कई अधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें