Hindi NewsBihar NewsSamastipur NewsWeather Forecast Rain and Thunderstorms Expected in North Bihar from April 18-19

आज-कल बिजली गिरने की संभावना

पूसा। उत्तर बिहार के जिलों में अगले 5 दिनों तक हल्के से मध्यम बादल रहने की संभावना है। 18-19 अप्रैल को गरज के साथ वर्षा और धूल भरी आँधी की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, इसके बाद मौसम शुष्क रहेगा...

Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुरFri, 18 April 2025 02:18 AM
share Share
Follow Us on
आज-कल  बिजली गिरने की संभावना

पूसा। उत्तर बिहार के जिलों में अगले 5 दिनों तक हल्के से मध्यम बादल रह सकते हैं। इस दौरान 18-19 अप्रैल को गरज के साथ वर्षा व बिजली गिरने एवं धूल भरी आँधी की संभावना मौसम विभाग ने जताया है। जिसके कारण सतही हवाएं काफी तेज चलने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों के बाद मौसम शुष्क रहेगा। डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि के मौसम विभाग ने शुक्रवार को 22 अप्रैल तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार पूर्वानुमान की अवधि में औसतन 15 से 20 किमी प्रति घंटा की गति से पुरवा हवा चल सकती है। इस दौरान सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 75 से 85 एवं दोपहर में 30 से 40 प्रतिशत रहने की संभावना है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 34 से 38 डग्रिी एवं न्यूनतम 22 से 24 डग्रिी सेल्सियस के बीच रह सकती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें