Hindi NewsBihar NewsSamastipur NewsWeather Forecast for North Bihar Light Clouds and Dry Conditions Expected

चलेगी पछुआ हवा, तापमान में होगी बढ़ोतरी

उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक हल्के बादल रहेंगे और मौसम शुष्क रहेगा। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार, 23 फरवरी तक पछुआ हवा की गति 5 से 7 किमी. प्रति घंटा रहने की संभावना है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुरTue, 18 Feb 2025 08:06 PM
share Share
Follow Us on
चलेगी पछुआ हवा, तापमान में होगी बढ़ोतरी

पूसा। उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक हल्के बादल रह सकते हैं। इस दौरान मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि के मौसम विभाग ने मंगलवार को 23 फरवरी तक मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार इस अवधि में औसतन 5 से 7 किमी. प्रति घंटा की गति से पछुआ हवा चल सकती है। पूर्वानुमान की अवधि में सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 80 से 90 एवं दोपहर में 45 से 55 प्रतिशत रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री एवं न्यूनतम 14 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें