Hindi NewsBihar NewsSamastipur NewsTragic Death of Young Bride in Fatehpur Allegations of Murder

कमरे में लटकी मिली विवाहिता

सरायरंजन के फतेहपुर वार्ड छह में एक 20 वर्षीय विवाहिता मुस्कान कुमारी की लाश फंदे से झुलती मिली। मृतका के परिवार ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद ससुराल वाले फरार हो गए हैं और...

Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुरSun, 11 May 2025 12:07 AM
share Share
Follow Us on
कमरे में लटकी मिली विवाहिता

सरायरंजन/ ताजपुर, निसं। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के फतेहपुर वार्ड छह में एक घर में फंदे से झुलती एक विवाहिता की लाश शनिवार की सुबह में मिली है। मृतका विवाहिता फतेहपुर पंचायत के ही वार्ड तीन निवासी कैलाश सिंह की पुत्री मुस्कान कुमारी (20) बताई गई है। मृतका के मायके वालों ने विवाहिता के ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या कर शव को दूसरे कमरे में ले जाकर लटका देने का आरोप लगाया है। विवाहिता की लाश मिलने के बाद घर के सभी लोग फरार बताए गए हैं। सूचना मिलते ही मृतका के मायके वाले स्थानीय ग्रामीणों के साथ उसके ससुराल पहुंच गए।

मृतका के परिजन हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए शव को फंदे से नहीं उतारने दे रहे थे। मुसरीघरारी थानाध्यक्ष फैजुल अंसारी ने कहा की परिजनों द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलते ही कार्रवाई होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें