दुखद: नमाज पढ़ने के दौरान अधेड़ का निधन
वारिसनगर के शेखोपुर पंचायत में, 55 वर्षीय मो. हकीम जुमा की नमाज अदा करते समय बेहोश हो गए। उन्हें स्थानीय लोगों ने डॉक्टर के पास ले जाया, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन पर कई...

वारिसनगर। मथुरापुर थाना क्षेत्र के शेखोपुर पंचायत के सारी टोले मल्लीपुर वार्ड 15 निवासी स्वर्गीय मो. शकील के 55 वर्षीय पुत्र मो. हकीम की शुक्रवार जुमा की नमाज अदा करने के दौरान अचानक निधन हो गया। वे नमाज पढ़ने के लिए डैनीमन जामा मस्जिद गये थे। जहां नमाज पढ़ने के दौरान वे बेहोश होकर गिर गये। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें डॉक्टर के यहां ले जाया गया। देेखने के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। निधन पर मुखिया प्रतिनिधि गुड्डू कुमार, पंसस मो. गुलशेर राजा, पैक्स अध्यक्ष नरेश कुमार महतो, मुखिया तेजनारायण चौधरी, पूर्व सरपंच अब्दुल कलाम राजा, राजेश कुमार, मो. फुल हसन शोक जताया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।