Hindi NewsBihar NewsSamastipur NewsShyama Mishra Highlights Ram and Bharat s Reigns at Ramkatha Ceremony

अयोध्या में राजा भरत का शासन काल था बेहतर:श्यामा

सरायरंजन में रामकथा समारोह के दौरान कथावाचिका श्यामा मिश्रा ने राम और भरत के शासनकाल पर प्रकाश डाला। उन्होंने राम के 14 वर्ष के वनवास और भरत के राजपाठ को बेहतर बताया। इसी प्रकार, मोरवा में रामायणी...

Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुरWed, 5 Feb 2025 02:25 AM
share Share
Follow Us on
अयोध्या में राजा भरत का शासन काल था बेहतर:श्यामा

सरायरंजन। रामकथा समारोह में मंगलवार को कथावाचिका श्यामा मिश्रा ने राम व भरत के शासनकाल पर प्रकाश डाला। उन्होंने कथावाचन के दौरान राम के 14 वर्ष वनवास व भरत के राजपाठ का वर्णन किया। इस दौरान उन्होंने भरत के राजकाल को बेहतर बताया। रामकथा व शतचंडी महायज्ञ को सफल बनाने में नवीन कुमार चौधरी, सत्यनारायण मिश्र, हीरा मिश्र, आचार्य सुनील शास्त्री, वेदपाठी हरिशंकर झा, गंगाधर झा, अनमोल मिश्र, दीपक झा, मनोज मिश्र मौजूद थे। भगवान का अक्षरावतार है रामचरितमानस: रामायणी

मोरवा। श्री रामचरितमानस भगवान का अक्षरावतार है। उक्त बातें कहीं श्री राम कथा की कथा वाचिका रामायणी कुमारी ने धर्मपुर बांदे में आयोजित श्री राम कथा महायज्ञ समारोह को संबोधित करते हुए कहीं। रामायणी कुमारी ने स्पष्ट किया कि तुलसीकृत रामचरितमानस में शब्द शब्द महामंत्र के समान मानव कल्याण से भरे हुए हैं। मौके पर प्रमोद कुमार झा , कुमुद कुमार झा, रविंद्र झा, देवेंद्र झा, दीपक पांडे, डॉक्टर मनोहर प्रसाद सिंह, संतों कुमार झा,सतीश कुमार, इंद्रमणि कुमारी, मनोज कुमार शर्मा, अशोक दास सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें