Samastipur Municipal Corporation Passes Annual Budget of 241 38 Crores for 2025-26 नगर निगम का 241 करोड़ 38 लाख का बजट पास, Samastipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSamastipur NewsSamastipur Municipal Corporation Passes Annual Budget of 241 38 Crores for 2025-26

नगर निगम का 241 करोड़ 38 लाख का बजट पास

समस्तीपुर नगर निगम ने 2025-26 के लिए 241 करोड़ 38 लाख रुपए का सालाना बजट पारित किया। मेयर अनिता राम की अध्यक्षता में हुई बैठक में आय-व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया। अनुमानित प्रारंभिक शेष 154...

Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुरWed, 2 April 2025 01:15 AM
share Share
Follow Us on
नगर निगम का 241 करोड़ 38 लाख का बजट पास

समस्तीपुर। काफी जद्दोजहद के बाद आखिरकार नगर निगम समस्तीपुर का आगामी वित्तीय वर्ष (2025-26 ) का सालाना बजट नगर निगम बोर्ड से पारित हो गया। मंगलवार को शहर के जननायक कर्पूरी ठाकुर सभागार में मेयर अनिता राम की अध्यक्षता में नगर निगम बोर्ड की बैठक हुई जिसमें 241 करोड़ 38 लाख रुपए का सालाना बजट पारित किया गया। इसमें नगर आयुक्त केडी प्रोज्जवल द्वारा पेश किया गया बजट प्रस्ताव में आय-व्यय, लाभ-हानि आदि का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया। 2025-26 के प्रस्तावित बजट में अनुमानित प्रारंभिक शेष 154 करोड़ 45 लाख तथा आगामी वित्तीय वर्ष 25-26 में कुल अनुमानित प्राप्ति 362 करोड़ 15 लाख रुपए दिखाया गया है। कुल 241 करोड़ 38 लाख अनुमानित व्यय का उपबंध किया गया है। इस प्रकार कुल अनुमानित अवशेष राशि 120 करोड़ 76 लाख रहने का अनुमान बताया गया है।

यह है 2025-26 का सालाना बजट का सारांश -

प्रारंभिक शेष अनुमानित राशि - 154,45,35,421 करोड़

अनुमानित आय - 2,07,69,79,500 रुपए

कुन अनुमानित आय - 3,62,15,14,921 रुपए

अनुमानित व्यय - 2,41,38,17,000 रुपये

अंतिम शेष (लाभ /(हानि) - 1,20,76,97,921 रुपए

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।