आशा कार्यकर्ताओं ने किया सत्याग्रह
पूसा पीएचसी परिसर में पीएम के आगमन पर आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों ने सत्याग्रह किया। उन्होंने छह महीने से मानदेय न मिलने पर नाराजगी व्यक्त की और 21 हजार मासिक मानदेय की मांग की। भाकपा माले सचिव...

पूसा। पूसा पीएचसी परिसर में गुरूवार को पीएम के बिहार आगमन पर आशा कार्यकर्ताओं व फैसिलिटेटरो ने सत्याग्रह किया। इस दौरान आंदोलनकारियों ने अपनी मांगो के समर्थन में विरोध प्रदर्शन करते हुए पीएम व सीएम के विरूद्ध जमकर नारेबाजी की। आंदोलनकारियों ने छह माह से मानदेय नहीं मिलने पर नाराजगी व्यक्त कर रहे थे। साथ ही 21 हजार मासिक मानदेय दिये जाने की मांग कर रहे थे। इस दौरान विरोध प्रदर्शन के बाद सभा हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष कल्पना सिंह एवं संचालन प्रखंड सचिव उषा देवी ने किया। मौके पर भाकपा माले सचिव अमित कुमार ने राज्य सरकार पर छलावा का आरोप लगाते हुए आशा कार्यकर्ताओं का समर्थन किया। मौके पर रौशन कुमार, समेत रेखा देवी, सीमा कुमारी, सुशीला देवी, बबीता कुमारी, अनिता कुमारी, गुड़िया कुमारी, राजकुमारी देवी, सविता कुमारी, प्रमिला कुमारी, कविता कुमारी, प्रीतिवाला, सुनीता देवी, आनंदी कुमारी, डोली कुमारी, चांदनी कुमारी, विभा कुमारी, रजनी कुमारी आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।