बिजली सबस्टेशन 5 घंटे रहेगा ठप
उजियारपुर के विद्युत पावर ग्रिड में गुरुवार को मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा, जिसके कारण 33 केवी की बिजली आपूर्ति 5 घंटे के लिए बंद रहेगी। इससे नाजिरपुर, उजियारपुर और चैता के सब स्टेशनों को सुबह 9 बजे से...
Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुरThu, 13 Feb 2025 01:09 AM

उजियारपुर। प्रखंड मुख्यालय स्थित विद्युत पावर ग्रिड में गुरुवार को मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा। जिसके चलते उजियारपुर ग्रिड से 33 केवी की आपूर्ति 5 घंटा बंद रहेगी। इससे नाजिरपुर, उजियारपुर व चैता स्थित विद्युत आपूर्ति सब स्टेशनों को सुबह 9 बजे से अपराह्न 2 बजे तक 33 केवी बिजली नहीं उपलब्ध होगी। इसकी जानकारी जेई आशीष रंजन ने दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।