Hindi NewsBihar NewsSamastipur NewsPolice Investigate Gruesome Murder of Missing Boy in Mathurapur

हत्यारे के आसपास का ही होने का पुलिस को शक

मथुरापुर थाना क्षेत्र के नागरबस्ती से लापता बच्चे मो. सलमान का सिर कटा शव 28 जनवरी को मिला। पुलिस हत्यारों का सुराग खोजने के लिए खोजी कुत्ता मंगवाया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस का कहना है कि...

Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुरFri, 31 Jan 2025 01:36 AM
share Share
Follow Us on
हत्यारे के आसपास का ही होने का पुलिस को शक

वारिसनगर, निज संवाददाता। मथुरापुर थाना क्षेत्र के नागरबस्ती से लापता बच्चे का सिर कटा शव मिलने की गुत्थी सुलझाने के लिए तीसरे दिन भी पुलिस मशक्कत में जुटी रही। हत्यारों का सुुराग पाने के लिए पुलिस ने गुरुवार को खोजी कुत्ता मंगवाया। जो घटनास्थल के आसपास दो घंंटे तक मंडराता रहा, लेकिन किसी तरह का सुराग खोजने में नाकाम रहा। इस दौरान पुलिस की कार्रवाई देखने के लिलए लोगों की भीड़ जुटी रही। बता दे कि महराजगंज (नागरबस्ती) निवासी मो. सफीक का सात वर्षीय नाती मो. सलमान 11 जनवरी को खेलने के दौरान लापता हो गया था। काफी खोजने के बाद भी उसका पता नहीं चला था। 28 जनवरी को घर से कुछ ही दूरी पर स्थित सरसों के खेत से उसका सिर कटा शव मिला था। शव मिलने के बाद पुलिस उसकी हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए मशक्कत कर रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बालक की हत्या करने वाले बदमाश की आसपास का ही होने की संभावना है। जिससे पुलिस घटनास्थल को ही जांच का केन्द्रबिन्दु बनाये हुए हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस सभी एंगल से घटना की जांच करने में जुटी हुई है। जल्द ही पहचान कर हत्यारे को गिरफ्तार किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें