Hindi NewsBihar NewsSamastipur NewsPolice Arrest Two for Illegal Killing of Nilgai in Warisnagar Traffic Jam Caused

सड़क पर ही नीलगाय काटने से लगा जाम, दो आरोपित गिरफ्तार

वारिसनगर के सतमलपुर गांव के बारा टोल में एक चिमनी के पास नीलगाय को काटने से जाम लग गया। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया और उनके पास से नीलगाय के कटे हुए अंग और धारदार चाकू बरामद किया। थाना अध्यक्ष...

Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुरSat, 15 Feb 2025 01:31 AM
share Share
Follow Us on
सड़क पर ही नीलगाय काटने से लगा जाम, दो आरोपित गिरफ्तार

वारिसनगर। वारिसनगर थाने के सतमलपुर गांव के बारा टोल में एक चिमनी के समीप बीच सड़क पर नीलगाय को काटे जाने से जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नीलगाय के कटे हुए अंगों व काटने में उपयोग किये गए धारदार चाकू के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में वारिसनगर थाने के पीटीसी नीतीश कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र अंतर्गत सतमलपुर गांव के बारा टोल स्थित एक चिमनी के समीप सड़क पर ही दो लोग नीलगाय को पकड़ मर मारने के बाद उसके शरीर के हिस्से को काट कर अलग अलग कर रहे थे। जिससे सड़क पर जाम लग गयी थी और आने जाने वालों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। इसकी गश्ती में निकले पीटीसी नीतीश कुमार को सूचना मिली। जिसके बाद वे पुलिस बल के साथ पहुंचे। तब तक कुछ लोग नील गाय काटने वाले दो लोगों को पकड़ अपने कब्जे में ले चुके थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अपनी गिरफ्त में लेने के साथ नीलगाय के कटे हुए अंग और धारदार चाकू बरामद किया।

थाना अध्यक्ष निरंजन कुमार ने बताया कि घटनास्थल पर पशु चिकिसक को बुला नीलगाय का पोस्टमार्टम भी कराया गया।उसके बाद गिरफ्तार मथुरापुर थानां के बेगमपुर डेनिमन गांव निवासी मो. जुबैर और मो. मुमताज पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें