Hindi NewsBihar NewsSamastipur NewsNDA Holi Celebration Unity in Bhojpuri Songs at Ujiarpur Station

एनडीए के होली मिलन में खूब उड़े रंग-गुलाल

उजियारपुर में एनडीए द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में भोजपुरिया गीतों पर लोगों ने गुलाल उड़ाया। भाजपा नेता सुशील चौधरी ने होली को सनातन धर्म की जड़ बताया और समर्पण के साथ एनडीए सरकार बनाने का आग्रह...

Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुरWed, 12 March 2025 12:55 AM
share Share
Follow Us on
एनडीए के होली मिलन  में खूब उड़े रंग-गुलाल

उजियारपुर। प्रखंड के उजियारपुर स्टेशन पर मंगलवार को एनडीए की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में भोजपुरिया गीतों पर लोगों ने खूब उड़ाया गुलाल। चैता के पूर्व मुखिया कमलकांत राय के संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री सुशील चौधरी ने संबोधन करते हुए होली पर्व को सनातन धर्म की जड़ कहा। वहीं भाजपा के जिला पालक सामंत कुमार चौधरी ने लोगो से एनडीए की सरकार बनाने का आग्रह करते हुए कहा की बंटेंगे तो कटेंगे। जबकि भाजपा जिलाध्यक्ष शशिधर झा ने होली की शुभकामना देते हुए कहा कि होली बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है, इसे हर्षोल्लास से मनाए। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रादेशिक नेता प्रशांत कुमार पंकज ने कार्यक्रम के आयोजक कमलकांत राय व चंदन मिश्रा को बधाई दी। इस अवसर पर जद यू के नेत्री सह पूर्व सांसद आश्वमेघ देवी, भाजपा के सामंत कुमार चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष रामसुमिरन सिंह, सुनील कुमार चौधरी, लोजपा रामबिलास पार्टी के जिलाध्यक्ष हीरा सिंह, जदयू के कृष्णदेव राय, प्रमोद मिलिंद, सुमित्रा देवी सहित दर्जनों एनडीए कार्यकर्ता पुष्पलता राज व मनीषा राज की होली के गीतों की युगलबंदी पर नाचते व ठुमका लगाया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें