Hindi NewsBihar NewsSamastipur NewsNDA District Workers Conference Preparations Underway in Samastipur Ahead of 2025 Elections

कार्यकर्ताओं का आत्मविश्वास एनडीए की ताकत

समस्तीपुर में 27 फरवरी को एनडीए की जिलास्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की बैठक हुई। कार्यकर्ताओं का आत्मविश्वास एनडीए की ताकत है। आगामी चुनाव में बड़ी जीत की संभावना है। सभी दलों के कार्यकर्ताओं ने 2025 में...

Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुरSat, 22 Feb 2025 02:30 AM
share Share
Follow Us on
कार्यकर्ताओं का आत्मविश्वास एनडीए की ताकत

समस्तीपुर। जिला में 27 फरवरी को आयोजित होने वाले एनडीए की जिलास्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को बैठक हुई। इसमें आगामी कार्यक्रम की ऐतिहासिक सफलता पर विस्तार से चर्चा हुई। अध्यक्षता करते हुए एनडीए के प्रदेश कार्यक्रम संयोजक चंदन कुमार सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं का आत्मविश्वास एनडीए की सबसे बड़ी ताकत है। एनडीए जिला सम्मेलनों में जिस प्रकार का हुजूम उमड़ रहा है उससे आगामी चुनाव में बड़ी जीत के संकेत मिल रहे हैं। पांचों दलों के कार्यकर्ताओं ने 2025 में 225 और फिर से नीतीश को अपना संकल्प बना लिया है। बैठक को एनडीए राज्य संयोजक सिद्धार्थ शंभू, सुभाष चंदवंशी, सुरेन्द्र विवेक ने भी संबोधित किया। आयोजन डॉ दुर्गेश राय ने किया। मौके पर पूर्व सांसद अश्वमेघ देवी, विधायक विरेन्द्र पासवान, पुर्व मंत्री सिता सिंहा, पूर्व विधायक शील कुमार राय, पुर्व विधायक विद्या सागर सिंह निषाद, मंजू कुमारी, भाजपा जिलाध्यक्ष नीलम सहनी, शशिधर झा, अनुपम सिंह हिरा, विनोद चौधरी, धीरज ठाकुर, राम सुमिरन सिंह, उपेंद्र कुशवाहा, अंनत कुशवाहा, अनस रिजवान सहित अन्य मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें