Hindi NewsBihar NewsSamastipur NewsNational Lok Morcha Meeting in Vibhutipur Strong Election Strategy Discussed

रालोमो मजबूती से लड़ेगा चुनाव : स्मृति

विभूतिपुर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा की बैठक प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि ई. स्मृति कुमोद ने पार्टी की चुनावी मजबूती पर जोर दिया। बैठक में पंचायत अध्यक्षों और कमिटी की...

Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुरMon, 24 Feb 2025 03:52 AM
share Share
Follow Us on
रालोमो मजबूती से लड़ेगा चुनाव : स्मृति

विभूतिपुर। प्रखंड के खोकसाहा स्थित जनार्दन प्रसाद आजाद के आवासीय परिसर में प्रखंड स्तरीय राष्ट्रीय लोक मोर्चा की बैठक प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि के रुप में पार्टी के महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह समस्तीपुर जिला प्रभारी ई. स्मृति कुमोद ने संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी विधानसभा में मजबूती से चुनाव लड़ेगी। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष को विभूतिपुर प्रखंड के सभी पंचायत के अध्यक्ष कि सूची, प्रखंड कमिटी की सूची तथा बूथ कमिटी भी सौंपा गया। स्मृति कुमोद को ऋषिका कुमारी ने चादर से सम्मानित किया। मौके पर मनोज कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष अनंत कुशवाहा, किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जनार्दन प्रसाद, प्रदेश महासचिव राम करण चौधरी, प्रदेश सचिव अरविन्द कुमार वर्मा, अशोक मेहता, चंदन कुमार, संजीव कुमार,अरविन्द कुशवाहा, मोहम्मद नूर हसन, नरेश राय, कालेश्वर महतो, होरिल दास, योगेन्द्र कुमार, रामबली महतो मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें