Hindi NewsBihar NewsSamastipur NewsMassive Theft in Pusa Homes and School Targeted Millions in Goods Stolen

पूसा में चार घरों व एक स्कूल से लाखों की चोरी

पूसा थाना क्षेत्र में डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि परिसर और दिघरा पंचायत में चार घरों और एक स्कूल से लाखों रुपये के सामान और नकदी की चोरी हुई है। चोरों ने गहने, जरूरी कागजात, और...

Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुरWed, 12 Feb 2025 12:11 AM
share Share
Follow Us on
पूसा में चार घरों व एक स्कूल से लाखों की चोरी

पूसा। पूसा थाना क्षेत्र के डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि परिसर स्थित (महमदपुर देवपार) एवं दिघरा पंचायत में चार घरों एवं एक स्कूल से लाखों रुपये के सामान व नकदी की चोरी का मामला प्रकाश में आया है। घटना की सूचना पर पूसा थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल की जांच की। मिली जानकारी के अनुसार पूसा पीएचसी के वरीय सहायक विमलेश कुमार चौधरी एवं उच्च वर्गीय लिपिक राजीव कुमार दो दिनों बाद 10 फरवरी की देर रात घर लौटे। लौटने पर चोरी की घटना की जानकारी मिली। बिमलेश चौधरी ने बताया कि घटना में लाखो के गहने, नकदी, जरूरी कागजात व अन्य सामाग्री गायब है। इधर राजीव कुमार ने पानी वाला मोटर, गीजर, कीमती बर्तन, पुराना मोबाईल व अन्य महत्वपूर्ण सामान व कागजात आदि चोरी की शिकायत की है। इधर औद्योगिक उच्च विद्यालय, दिघरा के एचएम अनंत कुमार ने पूसा थानाध्यक्ष के नाम प्रेषित आवेदन यूपीएस समेत 10 डेस्कटॉप कम्प्यूटर सेट की चोरी सोमवार रात होने की जानकारी दी है। जिसकी कीमत लाखो में अनुमान लगाया जा रहा है। तो इसी पंचायत के निवासी देवांशु देव के घर चोरो ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना में काफी सामान की चोरी होने की संभावना जताई गई है। मौजूद लोगों की मानें तो चोरो ने गांव के ललन कुमार शर्मा के घर भी चोरी का असफल प्रयास किया है। दिघरा के सरपंच आमोद शर्मा ने बताया कि देवांशु देव के घर से लाखों के गहने व अन्य सामान की चोरी का अनुमान है। थानाध्यक्ष ब्रजेश सिंह ने बताया कि छानबीन जारी है।आवेदन आने पर आगे की कारवाई की जायेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें