21 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया
मोहिउद्दीननगर में उच्च माध्यमिक विद्यालय अंदौर में चल रही श्रीराम कथा के दौरान 21 जोड़ों का सामूहिक विवाह हुआ। इस आयोजन में 21 दूल्हे और 21 कन्याएं एक साथ जयमाला की रस्म अदा करने के लिए खड़े हुए। सभी...

मोहिउद्दीननगर। उच्च माध्यमिक विद्यालय अंदौर मे चल रही श्रीराम कथा मे राम विवाह के प्रसंग के साथ सर्वकल्याणी दुर्गा मंदिर समिति के सौजन्य क्षेत्र के 21 जोड़ी वर बधु का सामूहिक विवाह शुक्रवार की रात सम्पन्न हो गया। लम्बी चौड़ी भव्य पंडाल मे बनी जयमाला मंच पर एक साथ 21 दूल्हे को एक तरफ और इतने ही कन्याए को दूसरी तरफ हाथ मे शुभ जयमाला के साथ खड़ी की गई। जहां विद्वान पंडित राजीव झा के नेतृत्व मे 21 पंडितो ने जयमाला की रस्मे पूरी करवाया। उसके बाद अलग अलग बने 11 मड़वा (मंडप) मे बाड़ी बाड़ी से हिन्दू रीतिरिवाज के साथ विवाह सम्पन्न कराया गया। सर्वकल्याणी दुर्गा मदिर समिति के पूर्व सचिव स्व. चन्द्रगुप्त चांडक की स्मृति मे इस सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। मौके पर विधायक राजेश कुमार सिंह, प्रमुख जवाहर राय, निकेत चांडक, अनीता चांडक, सचिव सुधीर कुमार चौधरी, सरिता जासवाल, संजय साह, कामेश पोद्दार, मुखिया अनीता देवी, मुखिया शशि कुमारी, संतोष राय, रितेश चौधरी, गोपी सिंह, राजू साह, श्याम साह, अरविंद साह, सोनू जायसवाल, अमित ठाकुर, रामवरण राय, राजेश कुमार चौधरी व प्रमोद कुवंर का नाम शामिल है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।