Hindi NewsBihar NewsSamastipur NewsInauguration of New Passenger Shed and Farewell Ceremony for Postmaster in Sarairanjan

मनिकपुर में यात्री शेड का उद्घाटन

सरायरंजन में मनिकपुर पंचायत के पॉटी पुलिया के पास नए यात्री शेड का उद्घाटन किया गया। मंत्री के सचिव रजनीकांत चौधरी और अन्य जनप्रतिनिधियों ने इसे शुरू किया। इसके अलावा, सरायरंजन डाक ऑफिस में डाकपाल...

Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुरSat, 8 Feb 2025 02:39 AM
share Share
Follow Us on
मनिकपुर में यात्री शेड का उद्घाटन

सरायरंजन। मनिकपुर पंचायत अंतर्गत पॉटी पुलिया के निकट नवनिर्मित यात्री शेड का उद्घाटन मंत्री के आप्त सचिव रजनीकांत चौधरी, युवा जदयू के जिलाध्यक्ष विशाल कुमार ,मुखिया हितेश पटेल ने किया। लोगों ने बताया की यहां एक यात्री शेड का बहुत ही आवश्यकता थी। यहां शेड बनाने को लेकर जलसंसाधन मंत्री विजय कुमार से आग्रह किया गया था। मौके पर लालो साह, दिलीप सहनी, मंटून सहनी, चंद्रकांत सहनी, आदिल इमाम, अरुण सहनी, प्रमोद राय, विशेश्वर महतो, विश्ववंधू राय आदि मौजूद थे। सरायरंजन में डाकपाल को दी गई विदाई

सरायरंजन। प्रखंड क्षेत्र के सरायरंजन डाक आफिस में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। हरिलोचनपुर गांव निवासी रघुनाथ शर्मा को डाक कर्मियों ने अंग वस्त्र, फुल माला पाग आदि देकर सम्मानित किया। संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा की ये वर्षों से डाक पाल के पद पदस्थापित थे। इनके कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता है। मौके पर सभी डाक कर्मी उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें