शिव जयंती महोत्सव को निकली यात्रा
पूसा में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सेवा केंद्र द्वारा 89वें त्रिमूर्ति शिव जयन्ती महोत्सव के तहत भव्य शोभायात्रा निकाली गई। रेलवे स्टेशन मास्टर और समाजसेवी ने इसे हरी झंडी...
पूसा। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के पूसा स्टेशन रोड स्थित स्थानीय सेवा केंद्र के तत्वाधान में गुरूवार को 89वें त्रिमूर्ति शिव जयन्ती महोत्सव को लेकर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसे पूसा रेलवे स्टेशन मास्टर विक्रमजीत कुमार एवं समाजसेवी सुनील अग्रवाल ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शोभा यात्रा सेवा केन्द्र से चलकर आसपास के क्षेत्रों में भ्रमण कर समारोह स्थल पर संपन्न हुआ। शोभायात्रा में भोलेनाथ शिव बाबा की झांकी निकाली गई। जिसमें निराकार परमपिता परमात्मा शिव को सर्व धर्म पिताओं, देवात्माओं और महान आत्माओं समेत विश्व की सर्व आत्माओं के पिता के रूप में दर्शाया गया। मौके पर मौजूद शोभा यात्रा में शामिल लोग परमात्मा की स्मृति में सबको परमात्म-संदेश देते हुए नारों के माध्यम से व्यसनों एवं विषय-विकारों से मुक्त होने की अपील कर रहे थे। मौके पर प्रकाश मोदी, बजरंग अग्रवाल, मनोज भाई, अशोक भाई, संजीव भाई, अमरेश भाई समेत बड़ी संख्या में भाई-बहन शामिल थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।