दुष्कर्म पीड़िता व गवाह के घर में लगा दी आग, 50 हजार से अधिक का नुकसान
खानपुर के भोरे जयराम पंचायत में दुष्कर्म का मुकदमा मैनेज नहीं करने पर बदमाशों ने पीड़िता और गवाह के घर में आग लगा दी। इस घटना में 50,000 रुपये से अधिक की संपत्ति जलकर स्वाहा हो गई। मामले में अभी तक...

खानपुर। दुष्कर्म का मुकदमा मैनेज नहीं करने पर बदमाशों ने खानपुर थाना अंतर्गत भोरे जयराम पंचायत के एक गांव में पीड़िता एवं गवाह के घर में आग लगा दी। इससे घर मे रखे सामान के अलावा दोनो के 50 हजार रुपये से अधिक की संपत्ति जलकर स्वाहा हो गयी। यह घटना गुरुवार रात हुई। इस संबंध में खानपुर थाना अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि उन्हें अब तक किसी ने घटना की सूचना नहीं दी है। पीड़िता के आवेदन देने पर कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने बताया कि 24 मई को बदमाशों ने गांव की ही एक नाबालिग (15) का अपहरण कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। मामले में पीड़िता की मां के बयान पर महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। हालांकि। अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। बताया गया है कि गिरफ्तारी से वंचित आरोपी कैस मैनेज करने का पीड़िता के परिवार पर लगातार दवाब डाल रहा था। आरोपी में गांव के ही दो लोग शामिल हैं। दुष्कर्म मामले के गवाह नारायण पासवान ने बताया कि 24 मई को गांव की नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म किया गया था। इस मामले में मैं गवाही हूं। कोर्ट में गवाही भी दी है। बुधवार को आरोपी घर पर आया और केस मैनेज करने का दवाब डालने के साथ बात नहीं मानने पर अंजाम भुगतने की धमकी।दी। इसके बाद भी उसकी बात नहीं मानी। जिससे उनलोगों ने घर में आग लगा दी। घर के अंदर रखा आलू, गेहूं, मक्का, आदि जलकर राख हो गया। 50,000 से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। पीड़िता की मां ने भी बताया कि आरोपी सुधीर कुमार महतो व टुनटुन सहनी कैस मैनेज करने के लिए धमकी दे रहा था। उन्हीं लोगों ने हमारे घर में आग लगा दी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।