Hindi NewsBihar NewsSamastipur NewsFire Incidents in Singhia Two Houses Burnt Livestock Casualty Reported

घर में लगी आग से दो घर जले, मवेशी की हुई मौत

सिंघिया के महरा पंचायत के सोनमणी गांव में रविवार रात आग लगने से दो घर जल गए और एक गाय की मौत हो गई। पीड़ितों ने आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोगों ने जानबूझकर आग लगाई। पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में...

Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुरTue, 21 Jan 2025 12:59 AM
share Share
Follow Us on
घर में लगी आग से दो घर जले, मवेशी की हुई मौत

सिंघिया। महरा पंचायत के सोनमणी गांव में रविवार रात हुई आगलगी की घटना में दो घर जल कर राख हो गया। इस दौरान एक गाय की झुलस जाने से मौत हो गई। घटना के संबंध में पीड़ित रामाश्रय यादव तथा दुखा यादव ने थाने में आवेदन देकर गांव के ही कई लोगों पर जानबूझ कर घर में आग लगाने का आरोप लगाया है। जिसको लेकर पुलिस ने हैदर महराज तथा उनके बेटे को हिरासत में लिया है। वहीं ग्रामीण ने बताया कि घर विवादित भूमि पर बना हुआ था। जिसपर वर्षों से न्यायालय में मामला चल रहा था। निचली अदालत ने हैदर महराज के पक्ष में फैसला सुनाया था। वहीं थाना अध्यक्ष राजकिशोर राम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

फुस के घर में आग लगने से हुआ हजारों का नुकसान

कल्याणपुर। ध्रुवगामा गांव के वार्ड एक में रविवार रात कृष्ण पांडे के फुस के घर में आग लगने के कारण हजारों रुपए के समान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने बताया कि आग से झोपड़ी में रखा कपड़ा, बर्तन एवं बिछावन आदि समान जलकर राख हो गया। इसकी सूचना थाना को दी गई। इसके बाद अग्निशामक गाड़ी के आने के बाद आग पर काबू पाया गया। थानाध्यक्ष राकेश शर्मा ने बताया कि आवेदन देने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें