Hindi NewsBihar NewsSamastipur NewsFarmers Thrilled with Promising Mustard Crop in Singhiya Amid Rising Oil Prices

सरसों की फसल देख किसान खुश

सिंघिया के किसानों के चेहरे पर खुशी है क्योंकि उन्हें इस बार सरसों की अच्छी फसल होने की उम्मीद है। बाजार में सरसों के तेल के मूल्य में वृद्धि के चलते किसानों में इसकी खेती में रुचि बढ़ी है। तिलहन...

Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुरMon, 20 Jan 2025 02:41 AM
share Share
Follow Us on
सरसों की फसल देख किसान खुश

सिंघिया। प्रखंड क्षेत्र के खेतों में लहलहाते सरसों की फसल को देखकर किसानों के चेहरे पर खुशी है। उन्हें इसबार सरसों की अच्छी फसल होने की उम्मीद दिखाई दे रही है। बाजार में सरसों के तेल के मूल्य में लगातार वृद्धि को देख किसानों में इसके खेती में रुचि दिख रही है। इसके खेती से अच्छी खासी आमदनी के कारण सरसों को पीला सोना भी कहा जाता है। इसके साथ ही सबसे अहम बात ये भी है कि तिलहन फसल से खेतों की उर्वरा शक्ति बढ़ती है। तिलहन फसल काटने के बाद उन खेतों में अगला जो भी फसल लगाया जाता है,इसके पैदावार अच्छी होती है। वर्तमान में प्रखंड क्षेत्र के अधिकांश खेतों के सरसों की फसलों में पीले फूल खिले हैं। कई खेतों में फलियां भी आने शुरू हो चुके हैं। जिसकी देखभाल में किसान जुटे हैं। किसानों में मनोज कुमार, दिलीप कुमार, संतोष झा, मोहन पासवान आदि ने बताया कि सरसों की फसल के अनुरूप मौसम होने से इसबार अच्छी पैदावार होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि सरसों की फसल के लिए यह मौसम बेहद उपयुक्त है। विदित हो कि सिंघिया में सरसों की खेती का विभाग के द्वारा 516 हेक्टेयर में लगाने का लक्ष्य निर्धारित था। प्रखंड कृषि विभाग की माने तो लक्ष्य के अनुरूप खेती भी किसानों ने की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें