Hindi NewsBihar NewsSamastipur NewsFarmers Protest in Samastipur Demanding Compensation and Loan Waivers

मांगों के समर्थन में किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

समस्तीपुर में बिहार राज्य किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। किसान असमय ओलावृष्टि और तूफान से फसलों के नुकसान का मुआवजा, प्रधानमंत्री फसल बीमा और कर्ज माफी की मांग कर रहे थे।...

Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुरSun, 27 April 2025 02:59 AM
share Share
Follow Us on
मांगों के समर्थन में किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

समस्तीपुर। बिहार राज्य किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने अपने मांगों के समर्थन में शनिवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी असमय ओलावृष्टि, आंधी, तूफान व वर्षा से नुकसान हुई फसलों का मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। उनकी मुख्य मांगों में प्रधानमंत्री फसल बीमा लागू करने, किसानों के कर्ज को माफ करने आदि शामिल था। बाद में प्रदर्शन स्थल पर किसान सभा के जिलाध्यक्ष शंकर राय की अध्यक्षता में एक सभा का भी आयोजन किया गया। इसे संबोधित करते हुए किसान सभा के महासचिव रामचंद्र महतो ने कहा कि एमएसपी पर फसल की खरीदारी नहीं होने से किसान परेशान हैं। किसान लगातार कर्ज में डूबते जा रहे हैं। अंत में कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन डीएम को सौंपा। सभा को सुरेंद्र कुमार सिंह मुन्ना, सुधीर कुमार देव, जय कृष्ण दत, रामप्रीत पासवान, रामकुमार चौधरी, शाहिद अंसारी, मो. मुन्ना, जगत नारायण प्रसाद, देवेंद्र सिंह, उपेंद्र प्रसाद, डा. बी सिंह, नंदकिशोर पासवान, रामचंद्र सिंह, रामसागर सिंह रामवृक्ष राय, राम पुनीत राय, अर्जुन कुमार आदि ने भी संबोधित किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें