डीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं
समस्तीपुर में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में डीएम रोशन कुशवाहा ने जनता दरबार में एक दर्जन से ज्यादा फरीयादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी समस्याओं का त्वरित समाधान करने का...
Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुरSat, 22 Feb 2025 01:08 AM
समस्तीपुर। कलेक्ट्रेट में शुक्रवार को डीएम के जनता दरबार में एक दर्जन से ज्यादा फरीयादियों ने फरियाद लगाई। डीएम रोशन कुशवाहा ने संबंधित पदाधिकारी को अविलंब सभी समस्याओं के निदान करने को कहा। जनता दरबार में सबसे ज्यादा मामले राजस्व विभाग, पंचायती राज विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, सामाजिक सुरक्षा, आईसीडीएस, अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण विभाग सहित विभिन्न विभागों के थे। मौके पर एडीएम अजय कुमार तिवारी, अपर समाहर्ता लोक शिकायत निवारण शशिकांत पासवान आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।