विद्यापतिनगर प्रखंड मुख्यालय में किया गया कंबल वितरण
विद्यापतिनगर में सोमवार को नि:सहाय, वृद्धजनों और दिव्यांगों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। बीडीओ महताब अंसारी और प्रमुख कृष्णा देवी ने मिलकर 20 चयनित लाभुकों को कंबल प्रदान किए। यह...

विद्यापतिनगर। निज संवाददाता प्रखंड के नि:सहाय, वृद्धजनों और दिव्यांगों के बीच प्रखंड मुख्यालय विद्यापतिनगर में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को किया गया। प्रखंड मुख्यालय में आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में विभिन्न पंचायत के दिव्यांग, नि:सहाय एवं निर्धनों के बीच बीडीओ महताब अंसारी तथा प्रमुख कृष्णा देवी ने संयुक्त रूप से कंबल प्रदान किया। कंबल पाकर लाभुक काफी खुश हुए। वहीं बीडीओ ने बताया कि ठंड के बढ़ते प्रकोप से बेसहारा वृद्धजन एवं निर्धनों को बचाने के लिए वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर चयनित 20 व्यक्तियों के बीच कंबल वितरण किया गया। आगे भी अन्य जरूरतमंदों को कंबल देने का कार्य जारी रहेगा। मौके कार्यपालक सहायक मुकेश पाठक पूर्व मुखिया बलवंत चौधरी, नंदलाल कुशवाहा, मुखिया प्रतिनिधि लालबाबू सिंह, सीताराम सिंह, पंसस राजकुमार दास, गौतम कुमार 'बाबुल' सहित विभिन्न पंचायत के जनप्रतिनिधि आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।